समर कैंप में बच्चे सीख रहे सामाजिक सरोकार के गुर
आत्मविश्वास व स्वतंत्रता को बढ़ावा देता समर कैंप
समर कैंप समर कैंप के माध्यम से शैक्षिक, सामाजिक,शारीरिक व रचनात्मकता के गुर सीख रहे बच्च♥
महराजगंज जनपद में दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में ग्रीष्मावकालीन अवकाश के दिन बच्चों के अच्छे से गुजरें ।इसके लिए सरकार ने अभिनव पहल करते हुए छुट्टियों के दिनों में समर कैंप का अभियान चलाया है। इस अभियान का हिस्सा बनते हुए दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा ने भी अपने छात्र व छात्राओं को समर कैंप के माध्यम से जोड़कर उनमें ग्रीष्मावकालीन छुट्टियों को सार्थक बनाने की प्रयास की है
। इस अवसर पर बच्चों को व्यायाम शिक्षक के0डी0 द्विवेदी द्वारा शारीरिक विकास के उद्देश्य से खेल और आउटडोर गतिविधियों में शामिल होने के लिए योग और प्राणायाम सिखाया जा रहा है तथा स्वस्थ रहने के लिए अनेक आवश्यक तरीके बताए जा रहे हैं ।स्कूल में सीखे विषयों के अतिरिक्त कला, संगीत, खेल, विज्ञान ,तकनीकी की विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।सामाजिक विकास के अंतर्गत बच्चे विभिन्न पृष्ठभूमि के अन्य बच्चों से से भी मिल जुल रहे हैं और उनके साथ खेल रहे हैं जिससे उनके अंदर सहयोग की भावना और सामाजिक कौशल भी बढ़ रहा है। कैंप में पेंटिंग, मूर्ति कला और नाटक आदि विधाओं की प्रतियोगिताएं व गतिविधियां भी कराई जा रही हैं ताकि बच्चों में रचनात्मकता का विकास हो सके। दस दिवसीय इस समर कैंप के पूरा होने के अवसर पर संस्था में बच्चों को बिस्कुट,चना सहित विशेष उपहार देकर विदा किया गया और उन्हें गर्मी की छुट्टियों में अपने गृह कार्यों को समुचित ढंग से पूरा करने तथा अपनी पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, शैक्षणिक प्रभारी मनमीत पटेल, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद्र पटेल, श्रवण विश्वकर्मा,महेंद्र उपाध्याय, राहुल जायसवाल, रोहित चौधरी , राजेन्द्र कुमार, गंगेश वर्मा, बिमलेश पांडेय,उषा सिंह, अमृता पांडेय, सीमा पांडेय, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, प्रीति जायसवाल,रिन्शु चौरसिया शिल्पा वर्मा आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।







