ऑपरेशन क्लीन अभियान के अन्तर्गत 112 मुकदमो से सम्बंधित 2870 लीटर अबैद्य शराब का किया गया विनिष्टिकरण

ऑपरेशन क्लीन अभियान के अन्तर्गत 112 मुकदमो से सम्बंधित 2870 लीटर अबैद्य शराब का किया गया विनिष्टिकर

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

 

महराजगंज / उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आज दिनांक 01.03.2025 को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश दिनांकित 21.02.2025 के क्रम में सुन्दरभाई अम्बालाल देसाई स्टेट आफ गुजरात 2003 (46) एसीसी-223 में प्रतिपादित सिद्धान्त को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित माल मुकदमाती संलग्न प्रपत्र क्रमांक 1 से 112 तक सभी मालो में से आदेशानुसार अलग अलग माल नमूना निकालकर सर्व सील मुहर कर मालखाना दाखिल तथा सम्बन्धित सभी माल की फोटोग्राफी कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री सौरभ श्रीवास्तव नायब तहसीलदार नौतनवा महराजगंज एवं थानाध्यक्ष बरगदवा ओमप्रकाश गुप्ता, वरिष्ट उप निरीक्षक थाना बरगदवा रवीन्द्र सिंह यादव, हे0मु0 अनिल कुमार थाना बरगदवा एवं एवं ग्राम प्रधान देवघट्टी अजय रौनियार की उपस्थिति में थाना
परिसर में गड्डा खुदवाकर माल को जमीन में दबवाकर विनष्ट कराया गया।

*विनष्ट कराये गये माल का विवरण -* वर्ष 2023 व 2024 के कुल 112 मुकदमो से सम्बन्धित 2870 लीटर अबैध शराब / माल (नेपाली शराब, कच्ची शराब, देशी बन्टी बबली शराब, व वीयर ) को जमीन में गड्डा करके विनष्ट कराया गया।

*गठित टीम का विवरण-*
श्री सौरभ श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार नौतनवा महराजगंज)
ओम प्रकाश गुप्ता ( थानाध्यक्ष बरगदवा महराजगंज )
रवीन्द्र सिंह यादव ( वरिष्ट उप निरीक्षक बरगदवा महराजगंज)
अनिल कुमार ( हेड मोहर्रिर थाना बरगदवा महराजगंज)
अजय रौनियार ( ग्राम प्रधान देवघट्टी महराजगंज )

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *