4000 हजार छात्र छात्राओं के साथ पंचायत इण्टर कालेज से निकला वृहद तिरंगा यात्रा

4000 हजार छात्र छात्राओं के साथ पंचायत इण्टर कालेज से निकला वृहद तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ता है : धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी।

आनन्द कुमार मिश्र
परतावल/महराजगंज।

नगर पंचायत परतावल के पंचायत इण्टर कालेज में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के दौरान भव्य तिरंगा यात्रा एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें विद्यालय के लगभग 4000 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी किया।

इस यात्रा का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी और प्रधानाचार्य डॉक्टर दीनबंधु शुक्ल ने किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान, छात्रों ने 200 मीटर की लंबाई में तिरंगा लेकर लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नगर भ्रमण किया गया, जिससे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा मिला। यह आयोजन भारत की स्वतंत्रता की याद में और देश के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों में देशभक्ति की भावना को जगाते हैं।

प्रधानाचार्य डाक्टर दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और उनके महत्व के बारे में भी जानकारी देते हुए, तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से समाज में एकता और अखंडता की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल, संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, आनन्द सोनी, अवधेश कुमार, डाक्टर अंशुमान त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, दीपांकर पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रमेन्द्र वर्मा, कन्हैया लाल यादव, दिग्विजय यादव, शौरभ पाठक, सोनू विश्वकर्मा, रजत तिवारी, अजय कुमार सैनी, दिनेश उपाध्याय, महेंद्र यादव, आलोक उपाध्याय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *