उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लाल खदान इलाके में एक यात्री और मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
यह दुर्घटना तब हुई जब कोरबा की एक यात्री ट्रेन बिलासपुर-कटनी रेलखंड के लाल खदान इलाके के पास रुकी हुई एक मालगाड़ी से टकरा गई।
सुत्रो की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर के कारण ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
दोनों ट्रेनों की टक्कर से ट्रेन के ओवरहेड तारों और सिग्नलिंग सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुँचा, जिससे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।







