महराजगंज जनपद में भरे जाएंगे में आशा के रिक्त 72 पद

 

महराजगंज 07 मार्च 2025, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 श्रीकांत शुक्ल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिशन निदेशक के पत्र के क्रम में 72 नवीन आशाओं के चयन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस सन्दर्भ में ब्लाकवार एवं ग्रामवार रिक्त पदों पर आशा के चयन हेतु अनुमोदन जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 4 मार्च 2025 को कर दिया गया है।
वर्तमान में विभिन्न विकास खण्डों में रिक्त आशा पदो के सापेक्ष कुल 72 आशाओं का चयन किया जाना है। इनमें नौतनवा विकास खंड में 19, लक्ष्मीपुर में 04, निचलौल में 08, मिठौरा में 09, बृजमनगंज में 05, फरेंदा में 04, सदर में 03, घुघली में 04, पनियरा में 13 और परतावल में 03 आशाओं का चयन किया जाना है।
सीएमओ महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया है कि रिक्तियों की सूची, सभी आवश्यक अर्हताओं, चयन प्रक्रिया तथा चयन हेतु निर्धारित समय सीमा सहित नियुक्ति संबंधी संपूर्ण विवरण ब्लाक एवं तहसील कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि आशा चयन की सूचना का सघन प्रचार प्रसार, आशा मासिक बैठक एवं अस्पतालों पर सूचना चस्पा कर आशा संगिनी, आंगनबाडी, एएनएम के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रों, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों एवं गांवों में उपलब्ध सूचना पट्ट, पंचायत भवन, स्कूल, राशन दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इत्यादि के सूचना पट्टों पर नवीन आशा के चयन हेतु सूचना एव आवश्यक अर्हतायें अनिवार्य रूप से चस्पा की जायें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों तक नियुक्ति संबंधी जानकारी पहुंच सके।
सीएमओ महराजगंज द्वारा यह भी कहा गया है कि ग्राम सभा की खुली बैठक कराते हुये शासनादेश संख्या के अनुरूप नियमानुसार चयन उपरांत जनपदस्तर पर चयनित सर्वोत्तम आशा का नाम, बैठक कार्यवृत्ति की छायाप्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय मे 20 मार्च 2025 तक अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *