योगी जी के राज में नहीं रुक रहा घुघली ब्लॉक के बरगदही में फर्जीवाड़ा बोले ग्रामीण

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज घुघली एक तरफ मनरेगा हाजिरी के फर्जीवाड़ा पर शासन चाबुक चलाने की लाख कोशिश कर रही है लेकिन मनरेगा हाजिरी के फर्जीवाड़ा को रोकने में विफल साबित हो रही है मामला है

ग्राम सभा बरगदही में एक ही दिन एक साइड के मजदूरों के फोटो को तीन साइडों पर अपलोड वाह रे मनरेगा हाजिरी का फर्जीवाड़ा

मामला है घुघली ब्लॉक के ग्राम सभा बरगदही का है जहा ग्रामीणों का कहना है कि तीन साइडों पर मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है ( कार्य नंबर 1) बरगदही में आंगनवाड़ी केंद्र  प्रथम निर्माण कार्य, ,(कार्य नंबर 2) बरगदही में आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय का निर्माण कार्य (कार्य नंबर 3) बरगदही में श्मशान घाट से आलम के खेत तक चक मार्ग निर्माण कार्य गाटा नंबर 433पर कार्य चल रहा है जिसमें प्रथम कार्य पर 1मस्टरोल पर 10मजदूर दर्शाए गए है जिसमें 6 महिला 4पुरुष है लेकिन सबसे मजे की बात यह है कि फोटो में एक भी महिला नहीं है दूसरे कार्य पर 22मजदूरों की हाजिरी दर्शायी गई लेकिन जो मजदूरों को पहले कार्य पर दर्शाया गया है उसी मजदूरों का दूसरे कार्य पर भी अलग अलग मस्टरोल पर फोटो अपलोड किया गया है और यही तीसरे जो चकमार्ग का कार्य है उस पर भी वही पहले वाले मजदूरों का फोटो अलग अलग मस्टरोल पर अपलोड किया गया है

ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही दिन एक साइड पर काम करने वाले मजदूरों के फोटो को तीन अलग-अलग साइडों पर अपलोड कर दिया गया, जिससे फर्जी हाजिरी दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

33महिलाओं की हाजिरी में नहीं है एक भी महिला का फोटो फर्जी हाजिरी से ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा हाजिरी में तीनों साइडों पर 33 महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की गई है, लेकिन किसी भी महिला का फोटो अपलोड नहीं है, जिससे साफ होता है कि हाजिरी पूरी तरह फर्जी है। इस तरह के कृत्य से योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का बयान

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को बदनाम कर रहे हैं। फर्जी हाजिरी से जहां एक ओर सरकार की छवि धूमिल हो रही है, वहीं वास्तविक मजदूरों को उनके हक की मजदूरी नहीं मिल पा रही है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा फर्जी तरीके से निकाली गई धनराशि की वसूली की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्राम पंचायत सचिव का बयान

बरगदही के सचिव अनुज कुमार से बात किया गया तो उनका कहना है कि अभी तो हम वहां गए ही नहीं जा कर देखते है अगर ऐसा होगा तो दो दिन का मस्टरोल जीरो करा देंगे

डी सी मनरेगा महाराजगंज का बयान

श्री गौरवेंद्र सिंह जी का कहना है कि   आदरणीय जिलाधिकारी महोदय का कड़ी निर्देश है कि कोई अनियमितता पाई जाती है तो शख्त से शख्त कार्यवाही की जाएगी

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *