राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका – दिलीप कुमार पटवा

 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) ने 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय मिडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, गोरखपुर, उ. प्र. पर आयोजित किया गया। झंडारोहण मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार पटवा, प्रधान सम्पादक – दहकती रिपोर्ट हिंदी दैनिक समाचार पत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार ने किया। मुख्य अतिथि ने तिरंगा गुब्बारा को छोड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान के उपरांत भारत माता की जय, वंदे मात्रम, भारत वीरों की जय के नारे लगाए।
झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार पटवा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से संविधान के मूल्यों – सत्य, अहिंसा, समानता और भाईचारे को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला और स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन तथा सामाजिक सौहार्द के महत्व को रेखांकित किया।
अंत में सभी के मन में देशप्रेम, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष रफ़ी अहमद, मंडल सचिव सतीश चन्द्र, मंडल प्रवक्ता सतीश मणि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अंशुल वर्मा, मोहम्मद आजम, रमाशंकर गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, श्रवण कुमार गुप्ता, जुबेर आलम, मोहम्मद रफीक अहमद, मेराज अहमद, ललित कुमार सिंह, मोहम्मद इस्माइल, इमरान खान, सेराज अहमद, राजकुमार शर्मा, रमाशंकर गुप्ता, मोहम्मद अहमद खान आदि पत्रकार व मिडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *