आकाशीय विजली गिरने से 9 वर्षीय आयुष की हुई दर्दनाक मौत, गांव में छाया सन्नाटा

 

महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में सोमवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया खेत में माता-पिता के साथ धान की नर्सरी (बीया) काटने गए 9 वर्षीय मासूम आयुष चौरसिया की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
*हृदय विदारक घटना*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़िया टोला सोहनी निवासी सुरेश चौरसिया का पुत्र आयुष चौरसिया सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने माता-पिता के साथ खेत में धान की नर्सरी काटने गया था। खेत में काम चल ही रहा था कि अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से मासूम आयुष गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। माता-पिता अपने बेटे को बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में जैसे ही घटना की सूचना पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने लगे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी राहत प्रदान करने की मांग की है।
बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम खराब होने, तेज गर्जना या बिजली चमकने के दौरान खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे काम करने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *