सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – दुनिया के सबसे ऊँचे पुल का चीन में परीक्षण किया गया है।
सुत्र के अनुसार, निर्माण पूरा होने के बाद इसके उद्घाटन की तैयारी में 96 ट्रकों का परीक्षण किया गया है।
चीन के गुइझोउ प्रांत में स्थित हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज ने अपना अंतिम अधिकतम भार वहन क्षमता परीक्षण (स्ट्रेस टेस्ट) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
पुल की सुरक्षा की जाँच के लिए 96 ट्रकों का एक साथ परीक्षण किया गया। यह पुल बेइपान नदी से 625 मीटर की ऊँचाई पर बना है।
यह पुल न केवल दुनिया का सबसे ऊँचा पुल है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्र में बना सबसे चौड़ा पुल भी है।
इस पुल का उद्घाटन सितंबर के अंत में होना है। चीनी अधिकारियों ने शिन्हुआ को बताया कि उद्घाटन से पहले पाँच दिनों की परीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
अंतिम भार वहन क्षमता परीक्षण के बाद ही पुल को यातायात के लिए सुरक्षित माना जाता है।







