डी एम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

डी एम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कार्यक्रम हुआ सम्पन्

योगेन्द्र पाण्डेय / विन्ध्य ज्योति

 

जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मुसहर और वनटांगिया ग्रामों में समाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के लाभार्थियों की भी सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया। राज्यपाल महोदया के हाथों पोषण पोटली के वितरण कराए जाने के लिए भी पोटली तैयार करने हेतु सीएमओ को आदेशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने बीएसए, सहायक पर्यटक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि को भी कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियों को पूरा करने करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी महोदय को समस्त तैयारियों के पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, डीएफओ श्री निरंजन सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *