डी एम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृक्षारोपण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
डी एम अनुनय झा ने डीएफओ महराजगंज से वृक्षारोपण हेतु प्राप्त कुल लक्ष्य और विभागवार लक्ष्य की जानकारी ली। डी एफ ओ ने बताया कि जनपद का लक्ष्य कुल 38 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है।
डी एम अनुनय झा ने विभागवार लक्ष्य को आवंटित करते हुए नोडल अधिकारी को नामित किया और निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए वृक्षारोपण संबंधी तैयारियों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को सड़कों के किनारे एवेन्यू प्लांटेशन के लिए निर्देशित किया। साथ ही नगर निकायों में मियावाकी पद्धति पर वृक्षारोपण के लिए कहा। जिलाधिकारी महोदय थीम आधारित वृक्षारोपण को भी स्थल चिन्हित कर किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने डीएफओ महोदय को विभिन्न विभागों से इंडेंट प्राप्त कर समय से पौधों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनअभियान के रूप में किए जाने का निर्देश दिया और कहा कि इसमें आमलोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित करें। विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी पौधे उपलब्ध कराकर उनको वृक्षारोपण अभियान में शामिल करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ श्री करुणाकर अदीब, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *