कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवम मूल्यांकन समिति की बैठक हुआ सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवम मूल्यांकन समिति की बैठक हुआ सम्पन्

योगेन्द्र पाण्डेय  की रिपोर्ट

मा. उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग श्री जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जनपद में पशुधन की स्थिति / संख्या, संचालित समस्त गौशालाओं में संरक्षित गोवंश का विवरण, निराश्रित गोवंशो का संरक्षण, जनपद में संरक्षित निराश्रित गोवंश का प्रबन्धन, माननीय मुख्यमंत्री निराश्रित गौवंश जनसहभागिता योजना के अंतर्गत सौंपी गई गायों के विवरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के उपरांत मा. उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग द्वारा जनपद में गोवंश संरक्षण और संवर्द्धन कार्यों की भूरी–भूरी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में महराजगंज जनपद एक मॉडल जनपद का कार्य कर रहा है। उन्होंने बैठक में गोसदन मधवलिया में गोकाष्ठ और वर्मीकंपोस्ट निर्माण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रयास सभी जनपदों के लिए एक मॉडल बन सकता है।
मा उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि जनपद में गोआश्रय केंद्रों में जनपद बेहतरीन कार्य कर रहा है। किंतु कुछ मुद्दे हैं जिनका निराकरण कर इस कार्य को और अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने गोवंश संरक्षण की दिशा में जनपद के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन की काफी सराहना की।
इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ और अपर जिलाधिकारी महोदय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा. उपाध्यक्ष का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद ने किया।
बैठक में एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, एसडीएम निचलौल श्री शैलेंद्र गौतम, जिला कृषि अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका महराजगंज श्री आलोक कुमार सहित सभी बीडीओ और ईओ उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *