यशवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह ने बिभिन्न गो आश्रय केन्द्रों का किया स्थलिय निरीक्षण

यशवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह ने बिभिन्न गो आश्रय केन्द्रों का किया स्थलिय निरीक्ष

 

महराजगंज जनपद में गोवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्यों की समीक्षा हेतु मा. उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग श्री जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह द्वारा आज जनपद महराजगंज के विभिन्न गोआश्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया और जनपदस्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक की गई।
मा. उपाध्यक्ष महोदय ने सबसे पहले सिसवा विकास खंड स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल मटिहरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थल में कुल 75 पशु हैं, जिनकी देखरेख हेतु 03 गौसेवक कार्यरत हैं।
मा उपाध्यक्ष महोदय ने गोआश्रय स्थल में भूसा भंडारण हेतु अतिरिक्त शेड के निर्माण और गौसेवकों की संख्या में वृद्धि का निर्देश दिया। उन्होंने गोस्थल तक जाने हेतु संपर्क मार्ग को पक्का किए जाने हेतु भी निर्देशित किया।
इसके पश्चात उन्होंने श्री कृष्ण गोशाला सिसवा बाजार का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। संस्था द्वारा गोशाला के पूर्व के अत्यधिक बिल का मुद्दा उठाया गया, जिसके क्रम उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर संभव अनुदान के लिए कहा। साथ ही उन्होंने गोशाला में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु गोचर भूमि को गोशाला के लिए संबद्ध करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोशाला की भूमि पर अतिक्रमण को भी पैमाईश कर खाली करवाने का निर्देश दिया।
मा उपाध्यक्ष महोदय ने गोसदन मधवलिया का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाए जाने और महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु संचालित गोकास्ट और वर्मीकंपोस्ट के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। गो आश्रय स्थलों को स्वालम्बी बनाने हेतु स्वंय सहायता समूह द्वारा विभिन्न गो उत्पादों के निर्माण एवं विक्रय से प्राप्त आय का विवरण। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोसदन मधवलिया में दुर्गा स्वंय सहायता समूह द्वारा 93 कु0 गो काष्ठ 500 रू० प्रति कु० की दर से विक्रय से स्वंय सहायता समूह को 37200 रू0 तथा गोसदन मधवलिया को 9300 रू0 की आय प्राप्त हुई। इसी प्रकार विकास स्वंय सहायता समूह द्वारा 342 कु० वर्मीकम्पोष्ट की 666 प्रति कु० के दर से विक्रय से स्वंय सहायता समूह को 179772 रू0 तथा गोसदन मधवलिया को 48000 रू० आय प्राप्त हुई है। उपाध्यक्ष महोदय ने गोसदन में पूजन अर्चन भी किया। मा उपाध्यक्ष महोदय ने गोसदन में पशुओं की संख्या की जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोसदन में कुल 589 गोवंश संरक्षित हैं।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने कान्हा गोसदन चिऊरहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय भी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष महोदय ने जिलाधिकारी महोदय से जनपद में गोसरंक्षण और संवर्धन कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी गोआश्रय स्थलों में पशुओं की स्थिति काफी दीन होती थी, लेकिन जनपद के गोआश्रय स्थलों में पशु काफी स्वस्थ अवस्था में हैं। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को इसके लिए बधाई दिया। उन्होंने गोसदन मधवलिया को आत्मनिर्भर बनाए जाने के कार्यों की भी सराहना की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, बीडीओ निचलौल सुश्री शमा सिंह, ईओ नगर पालिका महराजगंज श्री आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *