कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुआ सम्पन्न

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज / उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, वीएचएनडी, एनसीडी आदि की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एक बार में 05 दिन से ज्यादा का अवकाश अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर न देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने प्रत्येक एमओआईसी को न्यूनतम 15 टेलीकंस्लटेशन प्रतिदिन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनसीडी रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार हेतु कड़ा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने आरसीएच पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक महिला के न्यूनतम एक अल्ट्रासाउंड हर हाल में ई–रूपी बाउचर के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रत्येक गर्भवती महिला का न्यूनतम एक पूर्ण एएनसी सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया। शत–प्रतिशत नवजातों का पंजीकरण आरएस पोर्टल पर करवाने हेतु निर्देशित करते हुए जीरो डोज टीकाकरण लगवाने के लिए कहा। साथ ही 01 वर्ष तक के सभी बच्चों के 100% पेंटा वैक्सीन लगवाने हेतु समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया। उन्होंने एमएमयू के रिस्पॉन्स का रैंडम सत्यापन करवाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने आशाओं और आशा संगिनियों के चयन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार और ब्लॉक कार्यालयों/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों/पंचायत भवनों/परिषदीय विद्यालयों पर मुनादी आदि करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने एचबीएनसी सहायक पर्यवेक्षण में शिथिलता को लेकर बीसीपीएम निचलौल का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रत्येक एमओआईसी विभिन्न योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। धरातल पर स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं और लोगों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *