सरदार पटेल भाई कन्या पी जी कॉलेज में सप्त दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के तत्वावधान में “सप्त दिवसीय- विशेष शिविर” आयोजित किया गया है।जो कि 07 मार्च 2025 से 13 मार्च 2025 तक होगा। जिसके प्रथम दिवस पर स्वयं सेवकों को उनका दायित्व बताया गया एवं ग्राम सभा चौपरिया के प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं से वार्ता किया गया।
आज विशेष शिविर के तृतीय दिन में स्वयं सेवकों द्वारा दहेज उत्पीड़न पर जनजागरण रैली निकाली गई। रैली में दहेज लेना पाप है आदि नारा लगाते हुए चौपरिया ग्रामसभा में रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता ने किया। वौदिक परिचर्चा के अन्तर्गत प्राचार्य डॉ रामदरश मिश्र ने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप बन गया है बालक के विवाह में प्रत्येक व्यक्ति धन का लोलुप बन गया है दहेज के लिए तमाम प्रकार हथकण्डे अपनाये जा रहे है। वहीं जब बालिका के पिता रुप में होते हैं तो तब पता चलता है मैंने दहेज के लिए कितनी गलती की है।
स्वयं सेवकों ने आवाहन करते हुए कहां कि
समाज को जागरूक करने का सारा दायित्व स्वयं सेवकों का है।
कार्यक्रम में गोविन्द लाल,अंगद सहानी, जितेन्द्र पटेल, ओंकार आदि लोग मौजूद थे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *