सीतापुर के पत्रकार की नृशंस हत्या के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज इकाई ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

 

मीडियाकर्मियों ने एक स्वर में उत्तर प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की।

महराजगंज , उत्तर प्रदेश।

सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की नृशंस हत्या के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज जिला इकाई के जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकारों ने पत्रकार के हत्यारों को फांसी दो व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करों के नारे लगाते हुए उप जिला अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने को की मांग की। मीडियाकर्मियों में इस नृशंस हत्याकांड को लेकर काफी आक्रोश के साथ इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार पत्रकारों का उत्पीड़न और हत्यायें हो रही है । सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी एवं जौनपुर में आशुतोष श्रीवास्तव की निर्मम हत्या तथा महोबा में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दो पत्रकारों को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने की घटना से सभी मीडियाकर्मियों में आक्रोश है। सभी मीडियाकर्मियों ने एक स्वर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि जिस तरह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सरकार ने पत्रकार हित में पत्रकार सुरक्षा कानून बना कर लागू किया है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार भी पत्रकार सुरक्षा कानून बना कर लागू करें। इसी दौरान जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी ने कहा कि दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी और उनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाएं। असुरक्षित पत्रकारों को आत्म सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस आवेदन के 15 दिन के अंदर बिना एनएससी के वरियता के आधार पर लाइसेंस प्रपत्र जारी किया जाए तथा पत्रकारों के ऊपर भ्रष्ट अधिकारियों एवं नेताओं द्वारा उनके पक्ष में समाचार नहीं लिखने से असंतुष्ट होकर उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमे थाने में दर्ज करा के प्रताड़ित कराये जा रहे हैं। आप ऐसे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सूचनाधिकारी व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष की एक समिति प्रत्येक जिले में गठित करा के पत्रकारो के विरुद्ध दर्ज शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के उपरांत दोषी पाये जाने पर ही कार्यवाही की जाएं। नगर, ब्लाकों और शहरों के पत्रकारो का सरकार द्वारा पांच लाख रुपये का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया जाए। जिसकी किस्त सरकार द्वारा दी जाएं और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगे नही मानी तो इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
अन्य मीडियाकर्मियों ने भी अपने वक्तव्य देकर इस जघन्य हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त किया।
इस आक्रोश पदैल मार्च एवं ज्ञापन देने में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी, जिला महासचिव नवनीत त्रिपाठी, जिला संरक्षक अजय पांडेय, तहसील मिडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, तहसील उपाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, तहसील मिडिया प्रभारी राम आशीष विश्वकर्मा, तहसील सचिव बीजू मोहन के ,असलम सिद्दीकी, डाॅ. जावेद जाफरी आदि मीडियाकर्मी शामिल रहें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *