परतावल टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी हुई सम्पन्न

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में टैक्सी स्टैंड की विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी नीलामी हुई।

स्टैंड नीलामी में कुल चार बोलीदाताओं ने भाग लिया था। नगर कोश में नीलामी की एक मुश्त धनराशि जमा करने की शर्त पर बोलीदाता विंध्याचल मिश्रा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नीलामी की प्रथम बोली छब्बीस लाख नवासी हजार रुपए से शुरुआत किया गया, जिसमें बोलीदाता के रूप में रोशन राजभर वार्ड नम्बर 01 अम्बेडकर नगर बभनौली निवासी, विपिन सिंह वार्ड नम्बर 10 शिव नगर छातीराम निवासी, और पारुल टिंबड़ेवाल सिद्धार्थनगर निवासी शामिल हुए थे।
स्टैंड नीलामी में सर्वाधिक बोली सत्ताइस लाख पांच सौ रुपए की बोली नगर पंचायत परतावल निवासी वार्ड नम्बर 10 शिव नगर छातीराम निवासी विपिन सिंह द्वारा लगाया गया और बाकी बोलीदाता पीछे हट गए, परतावल टैक्सी स्टैंड एक वर्ष के लिए जनपद से आए नायाब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश कुमार मद्धेशिया, अधिशाषी अधिकारी कनुप्रिया शाही, प्रधान लिपिक नेसार अहमद, उपनिरीक्षक सुदामा यादव मय पुलिस टीम, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री नागेश कशौधन, कार्यालय सहायक सर्वेश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह, राजकुमार पाल, कन्हैया साहनी मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *