पत्रकारों को 25 लाख का बीमा करायेगा संगठन- सूर्य प्रकाश पाण्डेय

पत्रकारों को 25 लाख का बीमा करायेगा संगठन- सूर्य प्रकाश पाण्डे

संगठन के बिना पत्रकारों की सुरक्षा असंभव।

मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

मेंहदावल डाक बंगले पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, बीमा,सदस्यता आदि पर चर्चा किया गया तथा पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को खत्म करने के लिए योजना बनाई गई
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के लिए 25 लाख तक का बीमा संगठन कराने की योजना बनाई है जिससे किसी प्रकार की अनहोनी होने की दशा में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके इसके अलावां स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है जिससे पत्रकारों क सस्ता उपचार हो सके।तहसील स्तर पर मीडिया सेंटर बनाने के लिए भी संगठन मजबूती के साथ लगा हुआ है।तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा व सुनिल यादव ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है जिससे पत्रकारों पर होने वाले फर्जी मुकदमे से निजात मिल सके इसके बिना पत्रकारों के निष्पक्षता पर समस्या उत्पन्न हो रही है लोग तरह तरह के फर्जी आरोप लगाकर चौथे स्तंभ का दुरपयोग कर रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके अलावा संगठन के बिस्तार पर चर्चा की गई पत्रकारों को बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही है लेकिन इससे डरने की जरुरत नहीं है निष्पक्षता बनाये रखिये संगठन हर स्तर से मदद के लिए तैयार है लेकिन अपवादों से बचने की जरुरत है इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत बनाते हुए पत्रकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।
बैठक में सुनिल यादव,राजीव मिश्रा,जिला महासचिव विकास अग्रहरि,तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईमान करीम अंसारी,धर्मेन्द्र मिश्र,सुभाष सिंह,शुभम मिश्रा, कुशल दूबे,राम अनुज मिश्रा, गोरखनाथ राय,वासुदेव यादव,अखिलेश यादव,विरेन्द्र मणि त्रिपाठी,राज कपूर गौतम,हरीश कुमार सिंह,प्रदीप मिश्रा, राहुल त्रिपाठी,समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *