चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया ने अपने समर्थकों के साथ किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

 

 

महराजगंज जनपद के  नगर पंचायत परतावल में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय का परतावल में चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के कतरारी में युवा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह ने जिलाध्यक्ष के काफिले को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान गोधवल, पिपरालाला, पीपरपाती, श्यामदेउरवा, अमवा चौक, एवं जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां पार्टी के पदाधिकारियों व स्थानीय नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, शुभलक्ष्मी सिंह, मण्डल मंत्री सतीश मिश्रा, रोशन राजभर, विनय सिंह, अजय पटेल, ईश्वर राजभर, साहब राजभर, कृष्णा महाजन, अजय मद्देशिया, रिंकू सिंह, मंजेश कुमार, विनय मद्धेशिया, नागेश कशौधन, शालू इद्रीशी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *