श्री राम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

श्री राम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महराजगंज: परतावल नगर पंचायत परतावल के पंचायत इण्टर कॉलेज में आयोजित श्री राम कथा की निरंतरता बरकरार रखते हुए आज भी कथा की शुरुआत भव्य आरती के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीराम की आरती उतारी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रामकथा के प्रसंगों को सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथावाचक पूज्या मानस वैदेही सुरभि ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। भजन-कीर्तन और प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है।
इसी क्रम में श्री राम कथा में पंचायत इन्टर कॉलेज के प्रबंधक जयंती त्रिपाठी,समाज सेवी युवा नेता अमन शांडिल्य, रतन कुमार पाण्डेय,तेज प्रताप मोदनवाल, दीपू रावत, राममिलन गुप्त,विजय प्रजापति,महाजन कसौधन,अजय सैनी, परमेंद्र वर्मा, दिलीप पटवा सपरिवार,ने यजमान की भूमिका निभाई।

इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कथावाचक ने श्रीराम कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालु कथा के प्रत्येक प्रसंग को मनोयोग से सुन रहे हैं और धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *