समाज को जागरूक करने का कार्य करें पत्रकार – डा.अरविन्द राय

समाज को जागरूक करने का कार्य करें पत्रकार – डा.अरविन्द रा

बेलीपार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भारत को आजाद कराने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। समाज की बेहतरी के लिए तथा उन्हें जागरूक करने का कार्य पत्रकार ही कर सकता है।
यह बातें बेलीपार में स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल के अटल सभागार में पत्रकारों द्वारा आयोजित वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारिता:चुनौती व संभावनाएं विषय पर आयोजित संगोष्ठी एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डा.अरविंद राय ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व की पत्रकारिता तथा वर्तमान समय में लोगों के बीच खबरों के प्रति विश्वास का संकट उत्पन्न हुआ है। खबरों की प्रमाणिकता ही पत्रकार की जिम्मेदारी होती है।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष रितेश मिश्र ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार जो जनता के प्रति संवेदनशील होने के कारण इस क्षेत्र में आये हैं उन्हें इसे एक पैशन के रूप में
लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को इसे आय का जरिया नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाना चाहिए। ग्रामीण पत्रकारों को अपने क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक बिंदुओं पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष होकर समाचार लिखना चाहिए।
संगोष्ठी को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के संयोजक जेपी गुप्ता एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को अक्सर सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं स्वागत से हुआ। संचालन राज नारायण त्रिपाठी व अवनीश त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पंकज श्रीवास्तव,अंगद प्रजापति , प्रिन्स पांडेय,विनय कुमार सिंह, परमात्मा राम त्रिपाठी, मुन्ना प्रसाद त्रिपाठी ,राम प्रसाद यादव, विजय मोदनवाल, संदीप त्रिपाठी, इंद्रजीत ओझा ,मनोज कुमार शुक्ला, सौरभ पांडेय, मनोज यादव, दीपकत्रिपाठी, अजय मोदनवाल, विपिन पांडेय , संदीप सिंह,सचिन चौधरी, देवव्रत पांडेय,दुर्गा शंकर पांडेय, अनिल शुक्ला, हरि सेवक त्रिपाठी, संजय उर्फ लारा, गौतम पांडेय, प्रमोद चौरसिया, अन्नपूर्णा पांडेय ,सूर्यकांत पांडेय, सतीश मणि त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, संतोष निषाद, विकास मौर्य, राम प्रसाद निषाद सहित सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *