छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू, बीआरडी में ईलाज के दौरान हुई मौत

नशे में धूत भाई ने भाई को मारा चाकू, बीआरडी में ईलाज के दौरान मौत

छोटा भाई ही बना बड़े भाई के मौत का कारण, छ: महीने रह चुका हैं नशा मुक्ति केन्द्र में : किसन।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत, नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में चाकू मारकर छोटे भाई किसन ने अपने बड़े भाई संदीप उर्फ टिंकू मद्धेशिया को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गई।

सोमवार को बीती रात में किसन मद्धेशिया पुत्र गोविन्द मद्धेशिया उम्र लगभग 20 वर्ष नशे में धूत घर आया बगल के कमरे में शो रहे अपने बड़े भाई संदीप मद्धेशिया उर्फ टिंकू को चाकू मारकर घायल कर दिया, परिजनों ने संदीप को घायलवस्था में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया जहा मरीज की हालात नाज़ुक देखते हुए मौजूद डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
परिजनों ने आनन फानन में बीआरडी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां इलाज़ के दौरान आज मंगलवार को सुबह लगभग 7 बजे मृत्यु हो गई।
परिजनों के मुताबिक किसन मद्धेशिया शुरू से ही साइको प्रविद्धि का था, आए दिन परिवार व अन्य लोगों से मारपीट करता रहता था, इसके पूर्व नशा मुक्ति केन्द्र में भी छ: महीने रह चुका हैं।
मृतक संदीप उर्फ टिंकू मद्धेशिया अपने परिवार में एक स्तम्भ के समान था, परिवार में तीन भाई और एक बहन, बड़ा भाई अमित उर्फ भोला दिमागी रूप से विकलांग होने के कारण घर से लापता है। संदीप मद्धेशिया उर्फ टिंकू की अपने परिवार का भरण पोषण करता था, SK बूट हाउस के नाम से जूते चप्पल की दुकान चलाता था कम उम्र में ही परिवार की सारी जिम्मेदारीया अपने कंधे पर उठा लिया था, अब मानो की पिता गोविन्द के रीढ़ की हड्डी ही खसक गई, कोहराम मच हुआ है, बिरानिया छाई हुई है परिवार में। अपने ही भाई के हत्यारे किसन की इस हैवानियत ने अपने परिवार का अस्तित्व ही खत्म कर दिया, छोटी बहन नेहा के अरमानों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुःख की घड़ी में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के साथ चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया ने पीड़ित परिजनों का ढाढस बढ़ाया।

बीती रात में इस भयावह घटना की सूचना पाकर तत्काल पहुंचे परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने हत्यारे किसन मद्धेशिया को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक संदीप के मौत की सूचना पाकर घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह और थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मय फोर्स पहुंचे। ने बताया कि पीड़ित परिवार की पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *