महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आया सोमवार को रात्रि में दो सगे भाइयो के बीच विबाद हुआ विबाद इस कदर रहा कि एक भाई दूसरे भाई के ऊपर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया
आपको बताते चले कि जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 अवैद्य नगर में किशन मद्धेशिया व उसका बड़ा भाई सन्दीप मद्धेशिया उम्र लगभग 24 वर्ष एक ही कमरे में सो रहे रहे इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विबाद हो गया विबाद इतना बढ़ गया कि शराबी युवक किशन मद्धेशिया अपने ही सगे भाई सन्दीप मद्धेशिया के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया चाकू लगने से सन्दीप बुरी तरह घायल हो गया भनक लगते ही परिवार के लोग उसे आनन फानन में सी एच सी परतावल ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बी आर डी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह सन्दीप की इहलीला समाप्त हो गयी सन्दीप की मौत की खबर मिलते ही नगर में हड़कम्प मच गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिश मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया विदित हो कि मृतक सन्दीप मद्धेशिया तीन भाइयो में बीच का रहा है बड़ा भाई अमित उर्फ भोला तीन दिन से घर से लापता था परिजन उसकी तलाश कर रहे थे परिजनों ने बताया कि अमित मानशिक रूप से कमजोर था मृतक अपने घर मे ही जूता चप्पल की दुकान चला कर जीविकोपार्जन कर रहा था घटना की सूचना मिलते ही लोकप्रिय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह मौके पर पहुँच परिजनों से मुलाकात की
इस मामले में थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं मामले की सघन जाँच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी







