परंपरागत ढंग से सम्पन्न हुई विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा।

मां दुर्गा के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति पूजन कार्यक्रम के साथ कलशो को स्थापित किया गया

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामदेउरवा में श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। सनातन धर्म उत्थान के लिए यज्ञ मंडप परिसर से गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े के साथ निकली इस कलश यात्रा में कन्याएं और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी किया। कलश यात्रा के दौरान 1008 कन्याओं ने अपने सिर पर कलश उठाकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया साथ ही श्रद्धालुओं के जयकारे व भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।

श्यामदेउरवा विष्णु मंदिर परिसर में परम्परागत ढंग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कलश यात्रा को लेकर यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेय जल एवं शरबत की व्यवस्थाएं की गई थी। कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारीयां पहले से की गई थी।

कलश यात्रा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के सुपुत्र युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने सनातन धर्म उत्थान के लिए आम जनमानस से अपील की और कहा कि मनुष्य का जन्म ही लोक कल्याण के लिए हुआ है।

महायज्ञ में यज्ञाचार्य पण्डित शिवराम दूबे ने वैदिक विधि विधान से मंत्रोच्चार कर कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान यज्ञ के मुख्य यजमान राजेन्द्र चौहान सपत्नी, मनोज पांडेय, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, बलराम उपाध्याय, रमेशधर दुबे, रामनगीना शर्मा, दिलीप जायसवाल गोपाल मिश्रा, धर्मेंद्र यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *