परतावल-पुरैना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का हुआ शिलान्यास

परतावल-पुरैना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का हुआ शिलान्यास

परतावल-पुरैना मार्ग के हरपुर महंत से पकड़ी बेलहिया तक 3 किमी के अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का हुआ शिलान्यास

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

 

 

पनियरा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत परतावल-पुरैना मार्ग के हरपुर महंथ से पकड़ी, बेलहिया तक 3 किमी के अवशेष का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। हरपुर महंथ से पकड़ी बेलहिया तक 3 किमी के अवशेष मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है, जो उन्हें आसपास के क्षेत्रों से जोड़ती है। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से, लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।

इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय, घुघली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य इस्तखार उर्फ टुनटुन, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, रजत राय, रिंकू गुप्ता, अरविंद चौधरी, ऋषभ राय, बिरजू मोदनवाल, रामसमुझ शर्मा आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *