अज्ञात कारणों से फसल में लगी आग किसानों की 35 एकड़ फसल जलकर हुई रा
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत तरकुलवा, महदेवा सिससिया मलमलिया, गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से गेंहू की फसल में आग लग गई, जिससे किसानों की लगभग 35 एकड़ खड़ी गेंहू की फसल जल कर राख हो गयी आग लगना देख ग्रामीणों के होश उड़ गए किसान काफी चिन्तित हो गए हजारों की संख्या में किसानों की भीड़ लग गयी और आग बुझाने का पूरा प्रयास करने लगे लेकिन आग बुझाने में विफल रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेडव दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हो गयी घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल रुद्र प्रताप व राकेश कुमार के अनुसार किसानों के फसल लगभग 35 एकड़ फसल जल गई हैं इस सन्दर्भ में सदर एस डी एम रमेश ने बताया कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नही हैं मौके पर ही क्षेत्रीय लेखपाल रुद्र प्रताप को निर्देशित किया कि किसानों के नुकसान फसल का सर्वे कर अबिलम्ब रिपोर्ट प्रेषित करे जिससे किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं आपदा राशि / मुवायजा राशि उपलब्ध हो सके







