जनपद महराजगंज को मुख्यमंत्री ने दी 654 करोड़ की सौगात, व 629 विकास परियोजनाओं का किया उदघाट
महराजगंज जनपद में उत्तरप्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोहिन बैराज परियोजना का लोकार्पण करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी इस मौके पर उन्होंने 654 करोड़ रुपये की लागत से बनी 629 विकास परियोजनाओं का उदघाटन भी किया यह परियोजनाएं जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने में कारगर होंगी साथ ही साथ जनसुविधाओं के विस्तार में भी अहम भूमिका निभाएंगी
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र का समावेशी विकास करना है उन्होंने यह भी बताया कि रोहिन बैराज के लोकार्पण से जिले के किसानों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना न केवल कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना के विकास पर जोर दे रही है। इसके तहत जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए और विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ जिले के सभी विधायक जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा समेत अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे
सीएम योगी के दौरे से महराजगंज के लोगों में अत्यंत उत्साह का माहौल बना रहा क्षेत्रवासियों ने सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार जताया और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में इन परियोजनाओं से उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को फिर से दोहराया और कहा कि हमारी सरकार हर जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है







