त्रिनेत्र रूपी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा पुराना परतावल चौक : प्रियंका गुप्ता।

नगर सुरक्षा के लिए चेयरमैन ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा।

त्रिनेत्र रूपी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा पुराना परतावल चौक : प्रियंका गुप्ता

नगर पंचायत परतावल में श्यामदेउरवा पुलिस व नगर व्यापारीयो की सुरक्षा बैठक की गई। जिसमें स्थानीय पुलिस अधिकारी और व्यापारी समुदाय के सदस्य एक साथ मिलकर व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपसी सहयोग पर चर्चा किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध को रोकना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता हैं साथ ही पुलिस व व्यापारी समुदाय के बीच बेहतर तालमेल बनता है। आए दिन व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन और व्यापारी संगठन ने परतावल पुराना बाज़ार, वार्ड नम्बर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में आपरेशन त्रिनेत्र के लिए नगर अध्यक्षा प्रियंका गुप्ता से सीसीटीवी कैमरे के लिए मांग किया गया था। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने बैठक में कहा था कि सप्ताह भीतर सीसीटीवी कैमरा लग जाएगा। आज दिनांक 05 अप्रैल को पुराना परतावल चौराहे पर लगे हाईमाक्स लाइट पोल पर चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने सप्ताह भीतर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया।

श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के कई फायदे होते हैं, खासकर सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से कैमरे की मौजूदगी से चोरों, बदमाशों या असामाजिक तत्वों को डर बना रहता है कि उनकी पहचान हो सकती है, जिससे अपराध की संभावना कम हो जाती है। अगर कोई घटना घट जाती है (जैसे चोरी, झगड़ा, दुर्घटना), तो सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर इस्तेमाल की जा सकता है। दुकान, ऑफिस, स्कूल या घर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है, चाहे आप मौके पर रहे या ना रहे। किसी दुर्घटना या चोरी के बाद अगर बीमा क्लेम करना हो, तो सीसीटीवी फुटेज एक पुख्ता सबूत के तौर पर काम आता है।

परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने इस सहयोग के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस सीसीटीवी कैमरे के लग जाने से संदिग्धो के साथ साथ वाहन सुरक्षा पर पैनी नज़र बनी रहेगी।

इस दौरान जिला मंत्र रघुनाथ गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप, महामंत्री नागेश कशौधन, विजय जायसवाल आदि ने धन्यवाद दिया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *