पत्नी की विदाई न होने पर युवक ने गला रेतकर आत्महत्या का किया प्रयास हालात गम्भीर
स्थानीय लोगों में फैली सनसनी, युवक अस्पताल में भर्ती
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड की घटना सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार इस्तेयाक पुत्र समशेर उम्र 26 वर्ष सिसवा शुक्ल थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर का निवासी है इस्तेयाक की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व परतावल वार्ड नंबर 11 लतीक अहमद पुत्र होशिर के लड़की सना खातून के साथ हुआ था। प्राप्त जानकारी अनुसार इस्तेयाक अपने ससुराल में छोटी साली के शादी में शरीक होने के लिए आया था किसी बात को लेकर युवक का ससुराल के लोगो से काहा सुनी हो गई इसी बात पर उग्र होकर इस्तेयक अपने पत्नी को साथ लेकर घर जाने की जिद करने लगा तभी लोगो ने रोका तो इस्तेयक्क मान गया और बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला बाजार से दारू पी कर पुनः अपने ससुराल में गया और धमकी देने लगा की तुम लोग हमारी पत्नी को विदा कर दो नही तो हम अपनी जान दे देंगे
अभी लोग कुछ समझे की तभी वह घर से बाहर जाकर अपने ही हाथ से अपना गला रेत लिया
यह कृत्य देख परिवार के लोगो में उस समय हड़कम्प मच गया
युवक ने तेजधार हथियार से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित था और पूर्व में भी ऐसे हिंसक व्यवहार कर चुका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक खुद पर हमला कर लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वस्थ केंद्र परतावल ले गए जहा पर डाक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है







