नाली निर्माण की मांग पर ग्राम प्रधान ने जाति सूचक शब्द का किया प्रयोग ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

नाली निर्माण की मांग पर ग्राम प्रधान ने जाति सूचक शब्द का किया प्रयो

ग्रामीणों का परतावल ब्लॉक पर विरोध प्रदर्शन

परतावल:/ महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल अन्तर्गत ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में ग्राम प्रधान की भाषा और व्यवहार को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों द्वारा नाली निर्माण की मांग किए जाने पर ग्राम प्रधान द्वारा कथित रूप से जाति सूचक शब्द कहे जाने से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को परतावल ब्लॉक पर जोरदार प्रदर्शन किया

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलजमाव और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार प्रधान से नाली निर्माण की मांग की गई लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला
जब एक बार फिर ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग उठाई तो प्रधान ने न केवल उनकी बातों को नजरअंदाज किया बल्कि जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया
इससे आहत होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर ब्लॉक पहुंचे और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाज़ी की

ग्रामीणों ने खण्ड विकास से प्रधान के खिलाफ जातीय आधार पर अपमान करने विकास कार्यों की अनदेखी करने और भेदभावपूर्ण व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।
खंड विकास अधिकारी स्वेता मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा “यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान से अपेक्षा की जाती है कि वे सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करें।”

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो लखनऊ तक आंदोलन को ले जाएंगे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *