डीपीआरओ के निरीक्षण में मिली भारी कमियां कार्यवाही के लिये दी सख्त निर्देश

 

ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक ग्राम प्रधान को दी सक्त निर्देश और कार्यवाई।

ईंट, स्टेशनरी, हैंडपंप, टेंडर और इंटरलॉकिंग जैसे कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताएं, बिना CPU के कंप्यूटर पर खर्च दिखाया गया

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सभा मथनिया में सरकारी धन के दुरुपयोग और व्यापक वित्तीय अनियमितताओं का गम्भीर मामला प्रकाश में आया है ग्रामवासी उमाशंकर प्रसाद की लिखित शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा ने 17 अप्रैल 2025 को गांव में स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें अधिकांश आरोप सत्य पाये गए

शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र के साथ विस्तार से बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा एक अपंजीकृत फर्म शांति इंटरप्राइजेज को ईंट सप्लाई के नाम पर ₹46,782 का भुगतान किया गया, जबकि फर्म के पास कोई वैध निर्माण सामग्री लाइसेंस नहीं है। यही नहीं, हैंडपंप रिबोर कार्य को लेकर भी दो अलग-अलग फर्मों के नाम पर भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि पंचायत भवन में कंप्यूटर का CPU ही मौजूद नहीं था, बावजूद इसके कंप्यूटर कॉर्टेज और पेपर पर फर्जी भुगतान दर्शाया गया। प्रिंटर पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा था, फिर भी उसकी सामग्री की खरीद दिखाई गई। इतना ही नहीं, फाइबर की दुकान से भूसा जैसी असंगत सामग्री की खरीद को भी प्रशासनिक मद में दर्शाया गया।

केवल तीन महीनों में प्रशासनिक मद में करीब ₹1 लाख से अधिक की राशि फर्जी बिलों के जरिए खर्च दिखाई गयी हैं जो स्पष्ट रूप से वित्तीय नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है। टेंडर प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिनमें मनमाने ढंग से कार्य वितरण किया गया।

इंटरलॉकिंग कार्य में भी घोटाला उजागर हुआ, जहां रेत के स्थान पर खेत की मिट्टी का प्रयोग किया गया, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

डीपीआरओ द्वारा की गई इस जांच के बाद ग्राम प्रधान व सचिव की संलिप्तता पाई जा रही हैं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अब जल्द ही उच्च स्तरीय जांच एवम कार्यवाही की तैयारी की जा रही है ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *