कम उम्र में शादी करने से पड़ता है स्वास्थ्य पर बुरा असर — अनिरुद्ध गुप्ता

कम उम्र में शादी करने  से पड़ता है स्वास्थ्य पर बुरा असर — अनिरुद्ध गुप्त

महराजगंज जनपद अन्तर्गत आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता के द्वारा मंथली आउटरीच एक्टिविटी के अंतर्गत कम उम्र में शादी विषय पर, स्थानीय श्रीमती गिरिजा देवी इंटर कॉलेज श्यामदेउऱवॉ में किशोर किशोरियों की काउंसलिंग की गई इस कार्यक्रम में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि कम उम्र में शादी होने से शारीरिक दुष्परिणाम होते है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 साल या 20 साल से कम उम्र में शादी करने पर मातृ मृत्यु दर दोगुना एवं शिशु मृत्यु दर 100 में 7 होती है वहीं यदि कोई किशोरी 15 वर्ष की आयु में गर्भ धारण करती है तो इसमें मातृ मृत्यु दर पांच गुना से भी ज्यादा होती है
कम उम्र में शादी होने में समाज की बहुत बड़ा भूमिका होती है जिसमें कुछ सामाजिक कुरीतियों एवं गरीबी इत्यादि शामिल है अपने संबोधन में काउंसलर ने बताया कि यदि किसी कारण बस शादी 18 या 21 वर्ष से कम उम्र में हो जाती है तब किशोर किशोरियों को परिवार नियोजन के साधन उपयोग करते हुए कम से कम 20 साल से ऊपर की उम्र में ही बच्चे पैदा करने चाहिए जिससे जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे एवं मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर दोनों में कमी आएगी इस अवसर पर किशोर किशोरियों में सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का भी वितरण किया गया

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *