सद्दाम हुसैन ने कब्रिस्तान तक सीसी रोड बनाने की मांग क
महराजगंज जनपद के मदरसा रिजविया अहले सुन्नत चौक के प्रबंधक सद्दाम हुसैन ने अपने कमेटी के सदस्यों सहित कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क को सीसी रोड कराने के संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौपा मदरसा रिजविया अहले सुन्नत नगर पंचायत चौक के प्रबंधक सद्दाम हुसैन ने बताया कि नगर पंचायत चौक वार्ड नम्बर दो राजाजी पुरम में मुस्लिम समुदाय में कब्रिस्तान तक जानें वाला रास्ता कच्चा है। बरसात में अत्यधिक पानी हो जाने की स्थिति में आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। जिससे जनाज़ा ले जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं नहर से कब्रिस्तान तक कच्ची सड़क को सीसी रोड करना बहुत ही आवश्यक है। ताकि शव को दफन हेतु ले जाये जाने में कच्ची सड़क से हो रही परेशानी से निजात मिल सके। इस सम्बंध में नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि जल्द ही कच्चे सड़क को सीसी रोड बनवा दिया जाएगा। इस दौरान सद्दाम हुसैन, सुहेल, अकबर अली, अब्दुल कादिर, बदरे आलम, लड्डन, पवन वर्मा, शाहआलम, तबारक अली, अजय कुमार, अहमद रजा, अहमद अली इत्यादि लोग मौजूद रहे







