जल जीवन मिशन अन्तर्गत निर्मित पेयजल टंकी का लोकप्रिय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया उदघाट
महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अन्तर्गत आज ग्रामसभा सेमरा चन्द्रौली में “जल जीवन मिशन” अंतर्गत निर्मित, पेयजल टंकी का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया एवं उपस्थित जनता जनार्दन को सम्बोधित किया। संबंधित अधिकारियों से इस पेयजल टंकी के विषय में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण से परिपूर्ण है, जिससे संपूर्ण ग्रामसभा को शुद्ध पेयजल घर घर पहुंचेगा।
उद्घाटन पश्चात विधायक ने मनरेगा पार्क में पौधारोपण भी किया।
संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि,
भाजपा सरकार देश के ग्रामीण इलाकों में हर एक घर में पीने के पानी का कनेक्शन देगी। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए एवं जल संरक्षण हेतु इस प्रकार का हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। लोगों को घर पर ही पीने का साफ पानी मिलेगा इसके लिए उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए मैं अपनी तरफ से प्रधान सचिन सिंह को बधाई देता हूं।
इस अवसर पर वहां ग्राम प्रधान सचिन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजनारायण, योगेंद्र राजभर, इंद्रजीत तिवारी, विधायक प्रतिनिधि नन्दू दुबे सहित तमाम ग्रामीण जन मौजूद रहें







