सर्प दंश से महिला की , इलाज के दौरान हुई मौ
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के थाना भिटौली अन्तर्गत ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में बुधवार को सर्पदंश की दर्दनाक घटना ने गांव को झकझोर दिया गांव की एक बुजुर्ग महिला कैलाशी देवी (65)वर्ष दोपहर करीब दो बजे खेत में काम करने गई थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल उन्हें सी एच सी परतावल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया लेकिन अफसोस, जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने कैलाशी देवी को मृत घोषित कर दिया। इस दुःखद घटना के बाद परिवार में मातम फैल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और राहत दिलाने की मांग की है। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने बरसात और गर्मी के मौसम में बढ़ती सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने खेतों और झाड़ियों में काम करते समय पक्के जूते पहनने और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय गंवाए बिना तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराने की सलाह दी है।







