अर्टिगा और ट्रॉली ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो की हुई मौत, 8 हुए घायल

 

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहियां खुर्द गांव के समीप गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत , जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई मृतकों की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के तूरा बाजार भगवानपुर निवासी ड्राइवर अलीम (55 वर्ष, पुत्र सुकुरुल्लाह खान) और उसी गांव के गोबरी (50 वर्ष, पुत्र बगेदु) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार (UP 53 EM 1376) में सवार लोग गोरखपुर के कैथवलिया से महराजगंज के शिकारपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में बारात समारोह में शामिल होने जा रहे थे की बसहियां खुर्द के समीप उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रॉली ट्रैक्टर से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए कार ड्राइवर अलीम और आगे की सीट पर बैठे गोबरी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई तथा कार को काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया गम्भीर रूप से घायल ड्राइवर अलीम को अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल डॉक्टर अमित कुमार ने उसकी मौत की पुष्टि की हादसे में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायलों की पहचान गोबरी कन्नौजिया (50), अंकित (18), अभिजीत (14), अलीम खान (55) और गोबरी (50, पुत्र बदरु) के रूप में हुई है।मृतक ड्राइवर अलीम के पिता सुकुरुल्लाह खान ने बताया कि उनके बेटे समेत कुल सात लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे, जिनमें से दो की मौत और चार गम्भीर घायल हुए हैं। इस हृदयविदारक घटना से तूरा बाजार भगवानपुर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *