सम्मानित हुई मेधा, सराहे गए गुरुज
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी)द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के जरिए सेना,नौसेना व वायु सेना में सैन्य अधिकारी बनने व अपना करियर संवारने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश हेतु आयोजित एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा सपना गुप्ता को दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था ने सम्मानित कर मान बढ़ाया है। मूलतःपरतावल विकास खंड के अहिरौली गांव निवासी व दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा महराजगंज की वर्ष-2023-24 की इंटर टॉपर छात्रा सपना गुप्ता शुरू से ही मेधावी रही है।अब इंटरव्यू के बाद एसएसबी रैंक प्राप्त कर सेना में विशेष अधिकारी बनेगी।सपना के स्वजनों पिता रामअशीष गुप्ता,माता ज्ञानमती देवी,भाई अर्जुन व आनन्द तथा बहन सौम्या,रंजना व साधना सहित अन्य सगे संबंधियों ने संस्था के सभी गुरुजनों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की मुक्त कंठों से सराहना की है।







