नई कार्यकारिणी गठन में दशरथ गुप्ता अध्यक्ष व जीवेश मिश्रा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए

इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स की नयी कार्यकारिणी घोषित।

दशरथ गुप्ता अध्यक्ष व जीवेश मिश्रा बने महासचिव।

इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स की वार्षिक बैठक महाराजगंज नगर के एक्सल अकैडमी में संपन्न हुआ ।
बैठक में नई कार्यकारिणी कार्यकाणी का गठन हुआ जिसमे दशरथ गुप्ता को अध्यक्ष ,जीवेश मिश्रा को महासचिव, राज कुमार जयसवाल व रितेश त्रिपाठी को सचिव और अविनाश को कोषा अध्यक्ष सर्वसम्मित से चुना गया ।
बैठक मे विभिन्न विद्यालय के प्रबंधक गण ने ‌‌‍‌विद्यालय संचालन में आ रही चुनौतियों के बारे में चर्चा किया।

संगठन के संरक्षक सी जे थामस ने बैठक की अध्यक्षता की और अपने संम्बोधन में कहा की समाज के निमार्ण में विद्यालय की अहम भूमिका है, वर्तमान समय मे कुछ लोग शिक्षण कार्य की पवित्रता पर सवाल उठा रहे है जो की गलत है ।

संगठन के संरक्षक प्रणव गोपाल श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की और अपने संबोधन में कहा की संगठन का उद्देश्य जनपद के सभी विद्यालयों को मज़बूती प्रदान करना है ,उन्होंने कहा कि विद्यालय एक पवित्र स्थल है जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है ।
नव निर्वाचित अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौपी है ,मेरा लक्ष्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है और किसी भी विपरीत परिस्थिति में विद्यालय के साथ खड़ा रहना होगा ।संगठन अपने वार्षिक योजना पर कार्य करते हुए प्रत्येक विद्यालय को मज़बूती देने का कार्य करेगा ।

नव निर्वाचित महासचिव जीवेश मिश्रा ने संगठन के मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जून महीने में पूरे जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाई जाएगी और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन होगा ।शासन के विभिन्न कार्यक्रम में संगठन अग्रणी भूमिका में रहेगा ।उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अकारण उसे परेशान किया जाएगा तो उसकी लड़ाई संगठन पूरे मनोयोग से लड़ेगा। उन्होंने बताया कि UDISE पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ रही है, एक ही विद्यालय में दो UDISE कोड आवंटित हो गया है जिसको एक करना जरूरी है ।विद्यालय के पास UDISE पोर्टल का एक्सेस पूरे वर्ष रहना चाहिए।

संगठन के नव निर्वाचित सचिव राजकुमार जयसवाल ने बताया कि पूरे जनपद में एक मानक तैयार करके हम सभी गाड़ी का किराया एक समान रखेंगे, जिसका अनुपालन हम सभी मिलकर करेंगे ।उन्होंने बताया कि अगर गाड़ी का फिटनेश, परमिट समाप्त होता है तुरंत उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है आर०टी०ओ विभाग से आग्रह है की , रिमाइंडर लेटर और कुछ दिनों का समय अवश्य दिया जाए जिससे सभी पेपर पूर्ण किया जा सके l

सभी प्रबंधकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनको शुभकामनाएँ दिया।
बैठक में नीरज तिवारी ,सर्वेश मिश्रा ,जियाउल हक़ ,संतोष वर्मा अशोक मिश्रा , अभिषेक विश्वकर्मा ,आकर्ष श्रीवास्तव कुलदीप ,आशीष ,घनश्याम सिंह अमित उपाध्याय ,चंद्रशेखर पटेल सद्दाम हुसैन आदि प्रबंधक गण उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *