कोतवाली पुलिस ने दो जालसाजों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर । अवैध व कूटरचित फिंगर प्रिंट क्लोन, मार्कशीट व अन्य प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध व कूटरचित प्रमाण पत्र, प्रिंटिंग करने की सामग्री व अन्य सामान बरामद किया गया।
इस सम्बंध में मुखबिर की सूचना और सुरागसी के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में, उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान अभियुक्त इमरान खान व श्याम बिहारी गुप्ता उर्फ गंगाराम को अंगूठे का क्लोन तैयार करने, कूटरचित अंकपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व अन्य अवैध/कूटरचित प्रमाण पत्र बनाने वाले उपरकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है







