सैनिक विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में दुर्गावती देवी ने फिर लहराया परचम

 

 

सैनिक स्कूल की पढ़ाई कर सेना,नौसेना व वायुसेना में सेवा देंगे दुर्गावती देवी के होनहार
सुधांशु निषाद,सूर्यांश पटेल,रणवीर प्रताप यादव ,दिव्यांशी यादव, संजीव कुमार यादव व आशिफ
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में छठवीं और नवीं कक्षा वर्ग में दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा के होनहारों ने फिर अपना दमखम दिखा संस्था का पुनः परचम लहराया है।परतावल के कतरारी निवासी राम बहाल निषाद के पुत्र सुधांशु ने जहां सैनिक स्कूल की नवीं कक्षा में प्रवेश हेतु 400 के पूर्णांक में 320अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है वहीं इसी कक्षा वर्ग में परतावल के ही रुद्रापुर निवासी रामेश्वर पटेल के बेटे सूर्यांश ने 400 के पूर्णांक में 168 अंक प्राप्त कर क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार सैनिक विद्यालय की छठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु परतावल के सिरसिया निवासी रवि प्रताप यादव के बेटे रणवीर प्रताप ने 300 के पूर्णांक में 238 अंक एवं बेटी दिव्यांशी यादव ने 300 के पूर्णांक में 158 अंक हासिल कर अपने परिवार व संस्था का मान बढ़ाया है। इसी कक्षा वर्ग में घुघली के गोपाला निवासी श्याम बदन यादव के बेटे संजीव यादव ने 300 के पूर्णांक में 140 अंक एवं तरकुलवा तिवारी निवासी आसिफ ने 300 के पूर्णांक में 128 अंक प्राप्त कर सफलता के झंडे गाड़ें है। होनहारों की इस उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य करुणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, प्राथमिक अनुभाग की प्रधानाचार्य सीमा पाण्डेय व उप प्रधानाचार्य नेहा पटेल ,कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल,प्रभारी
मनमीत कुमार पटेल
सहित राजेंद्र कुमार ,श्रवन विश्वकर्मा , अनिल त्रिपाठी ,महेंद्र उपाध्याय ,अनिल गुप्ता, राहुल साहनी, राहुल जायसवाल, विश्वजीत गिरी,उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया ,अमृता पांडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *