डीआईजी से मिलने गये फरियादियो को पुलिसकर्मियों ने गेट पर रोक
श्यामदेउरवा थाना का निरीक्षण के दौरान मौजूद थे एसपी, एएसपी और सीओ
परतावल
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाने में शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे डीआईजी गोरखपुर आनन्द कुलकर्णी ने सबसे पहले मौजूद पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गयी। चौकीदारों को टार्च और छाता देकर निर्देशित किया। वही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को सफाई को लेकर कड़ा निर्देश दिया कि इसे और बेहतर बनाये।उन्होंने कहा कि जनता को न्याय मिल सके इसके लिए पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। डीआईजी के निरीक्षण के दौरान थाने में गये फरियादियो को श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा मेन गेट पर ही रोक दिया गया। कुछ फरियादियो ने डीआईजी से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश भी किया कि लेकिन उन्हें मिलने नही दिया गया ।थानाध्यक्ष के इस रवैये की हर तरफ काफी चर्चा है।
इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर आभा सिंह,चौकी प्रभारी कतरारी रामरतन यादव,एसआई सुनील कुमार,अनिकेश सिंह, साक्षी सिंह,अजय सिंह , कास्टेबल , महिला कास्टेबल सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







