डीआईजी  ने किया श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

 

महराजगंज, 23 मई: गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आंनद कुलकर्णी ने शुक्रवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति, शस्त्रागार, मालखाना और हवालात का बारीकी से जायजा लिया।

डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रकरणों एवं जनसुनवाई रजिस्टर की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुलकर्णी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

स्थानीय नागरिकों ने डीआईजी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *