पनियरा विधायक के नेतृत्व में हजारों लोगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

 

पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में परतावल में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित “तिरंगा यात्रा” में हजारों राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता व जनता सम्मिलित हुए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि,
22 अप्रैल को निर्दोष और निसहाय पर्यटकों के उपर हमला करके पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत किया उसका जवाब प्रधानमंत्री जी ने 22 मिनट में 9 एयर बेस को तबाह करके दिया। हिंदुस्तान ने जब हमला बोला तो पाकिस्तान में तबाही मचाने का कार्य किया हमारे देश के जवानों ने और इस जवाबी कार्रवाई में सिर्फ आतंकवादी ही मारे गए, पाकिस्तान की जनता को कुछ नहीं हुआ। उन्होंने ने तो धर्म पूछ कर मारा था लेकिन हिंदुस्तान के सभी धर्म ने मिलकर देश की सुरक्षा के लिए मोदी जी का साथ दिया। आतंकिस्तान के आतंकवादियों ने महिलाओं को छोड़ा और कहा कि जाकर अपने नेता से बोलो। और जब मोदी ने कार्रवाई कराया तो उसकी सूचना देश की महिला सेना ने दीं। मोदी जी ने कहा कि ये आज का भारत है “अगर छेड़ोगे तो, छोड़ेंगे नहीं”।
विधायक ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों के साथ सम्मिलित होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को नमन करने और वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन तथा कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री बबलू यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी, मण्डल अध्यक्ष श्यामदेउरवा जनार्दन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष घुघली अरविंद चौधरी, भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, भाजपा नेत्री श्रीमती मधु पाण्डेय, भाजपा नेत्री श्रीमती शुभलक्ष्मी सिंह, अंगद गुप्ता, अशोक यादव, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, उमेश गुप्ता, जयहिंद सिंह, अर्जुन सिंह, सलाउद्दीन, साबिर खान, उमर अली, प्रज्ञा मिश्रा, ममता भारती, महेंद्र सिंह, हरिकेश सिंह, प्रतिनिधि नन्दू दुबे, गणेश पाण्डेय, बलराम,विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित हज़ारों कार्यकर्ता व जनता जनार्दन रहें

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *