प्रसव के बाद लापरवाही बनी मौत का कारण , डॉ शालिनी वर्मा पर लगे गंभीर आरोप: जांच टीम हुई गठित

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

 

महाराजगंज: प्रसव के बाद लापरवाही बनी मौत की वजह, डॉ शालिनी वर्मा पर लगे गंभीर आरोप: जांच टीम गठित

 

 

महाराजगंज: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर मौत का कारण बन गई महाराजगंज के जिला महिला चिकित्सालय स्थित MCh विंग में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है मृतका की पहचान रीना गुप्ता पत्नी उमेश गुप्ता के रूप में हुई है जिन्हें उनके भाई शैलेश गुप्ता 27 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया था,l

आपको बताते चले की शैलेश गुप्ता द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद रीना की हालत बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगे इस दौरान कई बार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शालिनी वर्मा को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही समय पर अस्पताल पहुंची जब मरीज की स्थिति गंभीर होती चली गई तब परिवार ने स्वयं प्रयास कर उसे केएमसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई इस गंभीर लापरवाही के आरोपो को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा 31 मई को जारी आदेश में तीन सदस्य जांच समिति गठित की गई है समिति में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (उप मुख्य चिकित्साधिकारी) डॉ अरुण कुमार सिंह (खिरोग रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर राजेश द्विवेदी उप मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है यह समिति आगामी तीन कार्यदिवसों में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे l मृतका के परिजनों का कहना है कि यह मौत सिर्फ लापरवाही का नतीजा नहीं बल्कि “स्वास्थ्य विभाग की असंवेदनशीलता” का प्रतीक है शैलेश गुप्ता ने यह भी मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस प्रकार के दर्द से न गुजरना पड़े इस घटना ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं देखने वाली बात होगी कि जांच रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष सामने आते हैं और क्या दोषियों को न्यायिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा l पीड़ित परिवार द्वारा प्रशासन में इस तरह के मामलों में लापरवाही को लेकर सख्ति बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की खुशियों पर दाग न लगे

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *