सरकारी राशन की कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़ कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा

 

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अन्तर्गत ग्रामसभा कुसुम्हा में सरकारी राशन की भारी अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। यहाँ के कोटेदार धर्मेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने गरीबों को मिलने वाला खाद्यान्न न देकर उसे खुले बाजार में बेच दिया। मामले की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।खाद्य एवं रसद विभाग की प्राथमिक जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र ने लाभार्थियों को तय मात्रा में राशन नहीं वितरित किया। विभागीय पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई।जिलापूर्ति अधिकारी एसपी सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल जांच टीम गठित की गई। जांच में गड़बड़ी प्रमाणित होने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा, “राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण हो रहे हैं। जो भी कोटेदार अनियमितता करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *