वन स्टार, ओडीएफ प्लस के प्राप्ति का श्रेय कर्मचारी एवं सफाईमित्रो की देन : सतीश मद्धेशिया

परतावल को “वन स्टार” मिलने पर सम्मानित हुए कर्मचारी एवं सफाईमित्र।

 

परतावल/महराजगंज।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल को स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) 2.0 के अंतर्गत “गार्बेज फ्री सिटी” में वन स्टार तथा ओडीएफ प्लस प्रमाणन मिलने पर नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी, सफ़ाई नायक, ड्राईवर, सफ़ाई मित्रों को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रबंधक मण्डल कार्यक्रम रोहन सिंह ने चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया तथा अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही के साथ कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को इस सफलता का श्रेय देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत परतावल ने वन स्टार रैंकिंग को दमदारी के साथ हासिल किया अपने लक्ष्य पर अटल रहा इसलिए कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं सफाईमित्रों का आभार।

अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति नागरिकों की जागरूकता, कर्मचारियों की मेहनत और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक चन्द्र प्रकाश गौतम, सभासद अजय पटेल, विनय सिंह, लिपिक नेसार अहमद, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, सर्वेश सिंह, दीपक सिंह, सुमित सिंह, प्रियंका पाण्डेय, प्रभारी आनन्द गुप्ता, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, धीरज पासवान, अविनाश सिंह, दिलीप चौधरी, अमित गौंड, दीपक मद्धेशिया, बृजेश गौतम, वशिष्ठ सिंह, दीपक रावत, आशीष गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *