डी एम व एस पी ने नवोदय विद्यालय के बच्चों के साथ भोजन के साथ , बातचीत कर जाना उनका सपना

 

महराजगंज जनपद के नवोदय विद्यालय में शनिवार का दिन बच्चों के लिए खास बन गया अचानक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।दरअसल, परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी नवोदय विद्यालय, धनेवा धनेई पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल परिसर, हॉस्टल, मेस और रसोई का जायजा लिया। उसी दौरान जब बच्चों के खाने का समय हुआ, तो दोनों अधिकारी भी बच्चों के साथ पंक्ति में बैठ गए और खाना खाया। खाने के दौरान बच्चों से बातचीत कर उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं को भी जाना।बच्चों ने बताया कि कोई आईएएस बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, इंजीनियर या खिलाड़ी। इस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नवोदय जैसे विद्यालयों से पढ़कर देश-विदेश में कई छात्रों ने नाम कमाया है। आप सभी भाग्यशाली हैं जिन्हें यहाँ पढ़ने का अवसर मिला है, मेहनत करें और अपने सपनों को साकार करें।पुलिस अधीक्षक ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है, इसके बल पर जीवन में कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने की सलाह दी।इसी दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों के लिए एक वाटर कूलर की जरूरत बताई। जिलाधिकारी ने तुरंत निर्देश दिया कि वाटर कूलर आज ही लगाया जाए, ताकि बच्चों को गर्मी में पीने के ठंडे पानी की सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों की किसी भी जरूरत को जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा।निरीक्षण और संवाद का यह अवसर बच्चों के लिए यादगार बन गया, जिसने उन्हें नई प्रेरणा और आत्मविश्वास से भर दिया

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *