कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

 

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर परतावल ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने किया। शहीदों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर भाजपा  मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, महामंत्री अजय कुमार गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव, गणेश पाण्डेय, देवीलाल,आलोक तिवारी, गोलू, कन्हैया मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहा।ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। हमें शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जयघोष के साथ शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *