डीएम एवं एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना चौक में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 02 मामले आए। दोनों में जिलाधिकारी ने पुलिस टीम को भेजकर तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। थानाध्यक्ष चौक बाजार ने बताया कि 01 प्रकरण कम्हारिया कला और एक प्रकरण चौक से संबंधित था। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्देशित किया।पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों का वातावरण इस तरह का बनाएं कि फरियादी निडर होकर अपनी बात थानों में कह सकें।

थाना दिवस में आए 02 प्रकरणों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मामलों के निस्तारण हेतु पुलिस टीम को मौके पर भेज कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

थाना समाधान दिवस में एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्य, सीओ निचलौल अनुज सिंह, थानाध्यक्ष चौक ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *