RO/ARO परीक्षा की तैयारियों को लेकर डी एम एवं एस पी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा आगामी RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र जिसमें महाराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज, महाराजगंज, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक,लिटिल फ्लावर स्कूल, महाराजगंज, बिशप अकैडमी, महराजगंज, सेंट जोसेफ अकैडमी, महराजगंज शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई, कक्ष व्यवस्था, बिजली-पानी की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, बेंच-डेस्क, सुरक्षा प्रबंधन, एवं प्रवेश/निकास द्वार आदि बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।

पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *